Uttarakhand News: उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार बोली- पर्याप्त स्टॉक मौजूद, घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं…..

देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीजल (एचएसडी) एवं रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है।
कंपनियों के अनुसार, उत्तराखण्ड में समग्र आपूर्ति स्थिति पूरी तरह स्थिर एवं पर्याप्त है। टर्मिनलों एवं डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक संपूर्ण ईंधन आपूर्ति श्रृंखला सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।
राज्य के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद से बचें
आईओसीएल उत्तराखण्ड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अथवा संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें। साथ ही ईंधन उपलब्धता संबंधी सही एवं प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करें।



