Uttarakhand News: CM धामी ने PM की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, कहा- भारत को वैश्विक पटल पर दिलाई नई पहचान….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर एक नई, मजबूत और सशक्त पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्टार्टअप्स और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। यह प्रदर्शनी उन्हीं उल्लेखनीय कार्यों की झलक प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, अन्य जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।