उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

Uttarakhand News: विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का परचम, 102 स्वर्ण समेत 114 पदक जीतकर रचा इतिहास; CM धामी ने दी बधाई…..

देहरादून। विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों का शतक लगाया है। भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

देशवासियों के लिए गर्व का विषय

सीएम धामी ने कहा कि विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर इतिहास रचना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि हमारे युवाओं के समर्पण, अनुशासन और भारत की प्राचीन योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि भारत के ये योगवीर आने वाले समय में भी देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई

सीएम धामी ने आगे बताया कि योग की जन्मभूमि भारत का विश्वगुरु के रूप में यह गौरवशाली प्रदर्शन हमारे सांस्कृतिक सामर्थ्य और वैश्विक नेतृत्व को और अधिक सशक्त करता है। विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button