मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा बनी महिला समूहों के लिए आजीविका का आधार, CM धामी ने की यात्रियों से ये खास अपील…

On: May 5, 2025 9:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड : श्री केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को काम मिल रहा है। जनपद के करीब 150 समूह, प्रसाद, जौ, तिल, कॉइन सोवेनियर, स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने से लेकर होमस्टे और यात्रा मार्ग पर जलपान गृह तक संचालित कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों महिलाओं की आजीविका को सहारा मिल रहा है।

ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं श्री केदारनाथ का प्रसाद

श्री केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन भी खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही उद्योग विभाग के भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति सोवेनियर के रूप में तैयार की जाती है। जिसे श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से स्मृतिचिह्न के रूप में अपने साथ ले जाते हैं। जिला उद्योग केंद्र रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित इस ग्रोथ सेंटर का भी स्थानीय महिलाएं ही संचालन करती हैं। इस वर्ष अब तक पाँच हजार प्रतिकृतियाँ तैयार की जा चुकी हैं तथा यह क्रम जारी है।

जखोली ब्लॉक में करीब 50 महिला स्वयं सहायता समूह यात्रा से जुड़ा कारोबार कर रहे हैं। इसमें 30 समूह प्रसाद तैयार कर रहे हैं, जबकि 10 समूह धूपबत्ती बनाने और 10 अन्य समूह पहाड़ी उत्पादों को बेचने का काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने इन्हें दुकानें भी आवंटित की हुई हैं, जहाँ बद्री गाय का घी 1200 रुपए प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक में करीब 38 महिला समूह यात्रा कारोबार से जुड़े हैं। समूह सोवेनियर बनाने से लेकर, प्रसाद पैकेजिंग और स्थानीय उत्पाद यात्रा मार्ग पर बेच रहे हैं। कुछ समूह यात्रा मार्ग पर जलपान गृह भी संचालित कर रहे हैं। इससे करीब 90 महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है।

48 महिलाएं प्रसाद कर रही हैं तैयार

उखीमठ ब्लॉक में करीब 60 महिला समूह यात्रा से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं। 48 महिलाएं सीधे तौर पर प्रसाद तैयार कर रही हैं, जबकि शेष सोवेनियर निर्माण, जलपान गृह, यात्रियों को ठहराने के लिए टेंट संचालन, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने की चारधाम तीर्थ यात्रियों से ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें कहा कि चारधाम यात्रा महिला समूहों की आर्थिकी का आधार बन रही है। सरकार इसके लिए महिला समूहों को यात्रा मार्ग पर स्टॉल उपलब्ध कराने से लेकर हर तरह की सहायता दे रही है। महिलाएं स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर वोकल फॉर लोकल के नारे को भी चरितार्थ कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ यात्रियों से अपील कि है वे स्थानीय समूहों के गुणवत्तापरक उत्पादों को खरीदें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand News: धामी सरकार और ITBP के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जानिए इससे आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ…

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला — उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन, 7 हजार कर्मियों को होगा लाभ……

Uttarakhand News: ‘देवभूमि का देवत्व बना रहना चाहिए…’, सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- किसी प्रकार का जिहाद स्वीकार्य नहीं….

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर शुरू हुआ सुप्रसिद्ध माघ मेला — सीएम धामी ने कंडार देवता और हरि महाराज की डोली के सानिध्य में किया शुभारंभ….

Export Preparedness Index 2024 में उत्तराखंड अव्वल — नीति आयोग ने जारी किया सूचकांक, निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम….

Uttarakhand News: जल्द सुलझेंगे लंबित भूमि विवाद, सीएम धामी का सख्त निर्देश — एक महीने में सभी मामलों का निस्तारण कर विवादों को शून्य स्तर पर लाने के आदेश…