उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

Uttarakhand News: कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन, CM धामी ने जताया गहरा शोक….

देहरादून। कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य रामचंद्र गौड़ा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहेगा।

संगठन के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कर्नाटक में भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

जनसंघ के समय से राष्ट्रवाद के विचारों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।

एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने सदैव जनसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका सार्वजनिक जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button