उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी विकास है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सभी समान रूप से सहभागी बनें. इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर संग्रहालय एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया.

केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों संग धान फसल की रोपाई भी की. कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, बंशीधर भगत, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकम सिंह कुंवर, रणजीत सिंह नामधारी, सचिव डॉ. एसएन. पांडेय, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, कुलसचिव दीपा विनय आदि रहे.

Related Articles

Back to top button