छत्तीसगढ़

CG- हाईटेक नाके पर एक बार फिर,53 किलो गांजा समेत वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़..धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिहावा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है…मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ …

सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम सांकरा स्थित हाईटेक जांच नाका एक बार फिर सुर्खियों में है…4 मई को सिहावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी सघन जांच की…

जांच के दौरान वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा लगभग 53 किलो गांजा बरामद किया गया…पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है….

(थाना प्रभारी शरद ताम्रकर): मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वाहन की जांच की गई। जांच में 53 किलो गांजा बरामद हुआ है…आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।”

गौरतलब है कि इसी हाईटेक जांच नाके पर हाल ही में वन विभाग और सिहावा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया था…लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि प्रशासन मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है…

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान से तस्करों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button