पचपेड़ी के गोड़ाडीह में विवादित जगह पर निर्माण ग्रामीणों नें खोला मोर्चा तहसीलदार नें कही ये बात जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी// विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोडाडीह में स्थित खसरा नंबर 91 पटवारी हल्का नंबर 00019 में स्थित भवन निर्माण कों लेकर ग्राम गोंडाडीह के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराया है और पूर्व में तहसीलदार द्वारा कब्ज़ा धारी को नोटिस भी जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद भी कब्जाधारी तहसीलदार के कार्यालय में उपस्थित नही हुआ जिस पर पूर्व तहसीलदार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त भूमि से बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान को एक तरफा कार्यवाही करते हुए दिनांक 28/06/2024 को भू.राजस्व संहीता 1959 की धारा 35(2) के अंतर्गत एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए अनावेदक को उक्त भूमि से बेदखल किये जाने का आदेश पृथक कर बेदखली का आदेश जारी किया था।
पुनः उसी जगह पर किसके आदेश पर हुआ निर्माण..
ग्राम पंचायत गोडाडीह के उक्त भूमि पर किसके आदेश पर पुनः निर्माण कर भवन तैयार किया गया जिसका गोंडाडीह के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में विरोध दर्ज करवाया था। उक्त भूमि के विषय पर पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा नें जानकारी देते हुए बताया कि गोंडाडीह के ग्रामीणों ने उक्त भूमि के खिलाफ आवेदन दिया है आवेदन के अनुसार जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।




