CG – बाइक सवार को बचाने के चक्कर में AAP प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की कार मस्तूरी में दुर्घटनाग्रस्त सिर और कंधे में चोट पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर,मस्तूरी//आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मंगलवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उन्हें सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हुआ था हादसा…
जानकारी के मुताबिक अभिषेक मिश्रा सुबह करीब 10 बजे अपने घर अकलतरा से कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। 10:30 से 11 बजे के बीच किरारी मस्तूरी गांव के पास फोरलेन NH-49 पर नहर के ऊपर बने पुल पर यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक सवार किरारी नहर की तरफ से अचानक हाईवे पर चढ़ गया और उनकी कार के सामने आ गया। अभिषेक ने बाइक सवार को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमा दिया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
तब तक बाइक सवार मौके से भाग निकला।
अस्पताल में इलाज जारी…
हादसे के बाद अभिषेक मिश्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर और कंधे में भारी चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।




