सेक्स के लिए मना करने पर बौखलाया पति: संबंध बनाने नहीं दे रही थी पत्नी.... गुस्से में हैवान पति ने गला घोटकर कर दी हत्या.... मायके वालों ने लगाया ये आरोप.... पति समेत 3 गिरफ्तार......

 

 

डेस्क। सेक्स के लिए मना करने पर पति बौखला गया। पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। महज तीन महीने पहले सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाने वाला पति सोमवार की रात हैवान बन गया। उसने पहले पत्नी का गला घोटा फिर गंभीर हालत में उसे अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

6sxrgo

 

 

सुबह घटना की जानकारी होते ही लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति, ससुर और जेठ को हिरासत में ले लिया। आरोपी पति का कहना है कि पत्नी उसे संबंध (सेक्स) नहीं बनाने देती थी। इसी बात पर लड़ाई हुई और उसने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 


मामले की पड़ताल की जा रही है। संतकबीरनगर जिले के ग्राम दसरौली काली जगदीशपुर के रहने वाले सर्वेश मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बहन सरिता मौर्या (22) की शादी बीते 13 मई 2021 को बांसगांव इलाके के कुचैटा के रहने वाले रामप्रीत के बेटे हरिशंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद तक सब कुछ ठीक चला। लेकिन फिर ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन वे नकदी, गाड़ी व अन्य चीजों की मांग करते थे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। बहन फोन पर इसकी जानकारी परिवार वालों को देती रही।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....