Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रलाद सिंह पटेल…

भोपाल: पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर जिले के विकासखंड करेली के अंतर्गत करेली बस्ती में 50 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित उन्नति सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष करेली श्रीमती सुशीला ममार, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका और अन्य महिला कर्मचारियों, पुलिस व महिला जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने एक हजार 132 स्वसहायता समूहों को संवर्धन हेतु बैंक से 28 करोड़ 27 लाख रुपये का चैक प्रदान किया। उन्होंने आजीविका मिशन की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री श्री पटेल ने करेली बस्ती में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भगवान बिरसा मुंडा भवन का भूमिपूजन भी किया।

मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि आज का मुख्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई के बारे में बताते हुए कहा कि कम उम्र में राज्य का संचालन कर अंग्रेजों को चुनौती दी।

मंत्री श्री सिंह ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आपको बहनें ऊर्जा, पत्नी सहायता, बेटी संबल देती है। जितनी हमारी परंपरायें, सामर्थ, भाषा हैं, इसको देने वाली हमारी मातृशक्ति है। हम नदी को माता कहते हैं क्यों नदी सिर्फ पानी नहीं देती, नदी जीवन, पानी प्राकृति का पालन करता है, प्रकृति के संतुलन का काम भी करती है और जीव- जंतुओं को जीवन देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन व्यवस्था में मातृसत्ता सर्वोच्च सत्ता है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मप्र में लगभग 5 लाख 20 हजार से ज्यादा स्वसहायता समूह है। इसमें लगभग 62 लाख महिलायें कहीं न कहीं से जुड़ी हुई हैं। इसमें लगभग 3.30 लाख महिलायें ऐसी जिन्होंने उद्यम का व्यवसाय शुरू करके स्वालम्बन का रास्ता तय किया है। प्रदेश की कई बहनें लखपति बन गई हैं। उन्होंने आजीविका मिशन की कई महिलाओं के सशक्त होने के उदाहरण भी बताये। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास जागृत हुआ है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति के प्रतीक के रूप में उज्जवला योजना प्रारंभ की है। प्रदेश की सरकार ने दो माह की गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत आज महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित की है। उन्होंने कहा कि नल- जल योजना से घर- घर नल लग जाने से महिलाओं को दूर- दराज से पानी नहीं लाने, उज्जवला योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के घर में गैस चूल्हे होने से महिलाओं को धुंये से छुटकारा मिला है।

वहीं लगभग 50 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास एवं सरकारी ऋण महिलाओं के नाम पर है। उन्होंने कहा कि एक नई क्रांति व एक नया आंदोलन आजीविका मिशन के माध्यम से उन ग्रामीण माताओं व बहनों के बीच में उत्पन्न हुआ है, जो सम्मान से खड़े होने का स्पष्ट संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं और गर्व की बात है कि हमारे जिले में दो श्रेष्ठ अधिकारी महिलायें हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत की अध्यक्ष, एसपी और कलेक्टर महिलायें हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से मुक्त करने के लिए हमें अभियान के साथ संकल्प भी लेना होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक गण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button