लखनपुर जनपद सभा कक्ष में आयोजित हुई आदि कर्म योगी अभियान की कार्यशाला।
Workshop of Aadi Karma Yogi Abhiyan organized in Lakhanpur District Assembly Hall
((नया भारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–आदि कर्म योगी अभियान जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में सहभागी शासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व की पहल है, जो एक लाख जनजाति ग्रामों, 11 करोड़ जनजाति लोगों और 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 550 जिलों और 3000 विकास खंडों में संचालित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 10 जुलाई 2025 को हुई। आदि कर्म योगी अभियान एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय आंदोलन है, जो देश के प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के दूरवर्ती आह्वान का प्रतीक है।
लखनपुर जनपद सभाकक्ष में 10सितंबर दिन बुधवार को यह कार्यशाला पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के तत्वावधान में, सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यशाला का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लखनपुर, डॉ. स्वेच्छा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में जनपद सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह ने PPT के माध्यम से आदि कर्म योगी अभियान की समस्त गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं, जिले से आए DMT गिरधारी लाल बालेंद्र ने इस अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट किया।लखनपुर ब्लॉक के 70 ग्राम पंचायत और 87 ग्रामों को इसमें शामिल किया गया है, जिनमें 56,226 अनुसूचित जनजाति के लोग और 13,319 परिवार सम्मिलित हैं। इस अभियान का उद्देश्य नीचे से ऊपर तक सामूहिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।इस कार्यशाला में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष यतेंद्र पांडे, घरभरन राजवाड़े, कुन्नी मंडल महामंत्री विक्रम सिंह मुकेश ठाकुर,जनप्रतिनिधि सहित चौपाल संस्था के सदस्य, समस्त BMT, आदिम जाति कल्याण विभाग से मनीष वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से असीम शुक्ला, ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग से अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से मुरली मनोहर लाल, PHE विभाग से धर्मेंद्र सिंह, शिक्षा विभाग से जागेश्वर तिर्की, वन विभाग से सुरेंद्र सिन्हा, NRLM PRP, जनपद के अधिकारी-कर्मचारी, ICDS विभाग प्रमुख, समस्त सुपरवाइजर, मत्स्य विभाग प्रमुख, पशुधन विभाग प्रमुख और सचिवगण उपस्थित रहे।
मंच संचालन उपेंद्र पैंकरा एवं ABF शुभिता शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने किया।