छत्तीसगढ़ में राशन के चावल की क्वालिटी होगी बेहतर, अब मिलेगा सिर्फ 10% कनकी वाला चावल, केंद्र सरकार ने बदले नियम

डेस्क : छत्तीसगढ़ के लाखों राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाला चावल पहले से बेहतर क्वालिटी का होगा।
केंद्र सरकार के नए निर्देश के बाद राशन में मिलने वाले चावल में कनकी (ब्रोकन राइस) की मात्रा 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है। यानी अब लोगों को कम टूटा हुआ और बेहतर चावल मिलेगा। यह नई व्यवस्था 2026-27 से लागू की जाएगी।
पहले 25 फीसदी कनकी वाला चावल मिलता था
अब तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले चावल में 25 फीसदी तक कनकी होती थी। इसकी वजह से कई लोगों की शिकायत रहती थी कि चावल ज्यादा टूटा हुआ मिलता है। अब नए नियम के बाद कनकी सिर्फ 10 फीसदी रहेगी। इससे राशन में मिलने वाले चावल की क्वालिटी पहले से बेहतर होगी
2026-27 के लिए तैयार हुआ नया प्लान
खाद्य विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए चावल वितरण की नई योजना तैयार कर ली है। इसके तहत इस साल राज्य में 17.32 लाख मीट्रिक टन चावल का उठाव किया जाएगा। विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था का मकसद लोगों तक बेहतर क्वालिटी का चावल पहुंचाना है।



