पार्षद रूबी पवन गुप्ता ने कलेक्टर को सौंपा पत्र,आम पब्लिक की सुविधा के लिए सिटी बस संचालन की माँग….

नयाभारत नगरवासिया की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा के वार्ड 17 की कांग्रेस पार्षद रूबी पवन गुप्ता ने बाँकीमोंगरा से कोरबा के लिए पुनः सिटी बस संचालन मांग को लेकर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत को पत्र सौंपा है।


पार्षद ने बताया कि पूर्व में बाँकीमोंगरा से कोरबा के लिए सिटी बस का संचालन किया जाता था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बाॅंकीमोंगरा सहित आसपास के नागरिकों, कोरबा आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद ने कहा कि वर्तमान में अन्य परिवहन साधनों पर निर्भरता बढ़ने से लोगों को अतिरिक्त खर्च और असुविधा उठानी पड़ रही है। ऐसे में क्षेत्र की जनता की मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बाँकीमोंगरा से कोरबा मार्ग पर पुनः सिटी बस का संचालन शुरू कराया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कलेक्टर से जनहित में सिटी बस सेवा पुनः प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के नागरिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सुगम और किफायती आवागमन की सुविधा मिल सके।



