छत्तीसगढ़

CG- स्कूल में 4 साल के बच्चे के साथ शिक्षिका ने किया ऐसा काम, देखकर दंग रह गए परिजन…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी स्कूल में चार वर्षीय मासूम छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरगा स्थित भारत माता बाल विद्या मंदिर में KG-01 में पढ़ने वाले छात्र यशवंत कुमार नागवंशी की कथित तौर पर शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में स्कूल की शिक्षिका प्रीति मरकाम पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महज चार साल के बच्चे के साथ हुई इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि होमवर्क पूरा नहीं होने से नाराज शिक्षिका प्रीति मरकाम ने उनके मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई की है, जिसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब स्कूल से घर पहुंचने के बाद वे अपने मासूम बच्चे की ड्रेस बदल रहे थे तब परिजनों की नजर मासूम की पीठ पर पड़ी, जहां बच्चे के पीठ पर डंडे से पीटे हुए 05 से अधिक चोट के निशान दिखा। जिसके बाद पूरा परिवार सकते में आ गया। इसके बाद परिजनों ने सीतापुर थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने दर्ज कराई। ताकि मासूम बच्चे के साथ हुई पिटाई पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकें।

वहीं इधर पूरे मामले में पीड़ित मासूम छात्र के पिता भीम कुमार नागवंशी ने यह भी बताया कि पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत लेते हुए पूरे मामलें की जांच शुरू कर दी है। वहीं इधर पूरे मामलें में ASI नेतराम पैंकरा ने बताया कि मासूम छात्र के परिजनों द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बहरहाल KG-01 में अध्ययनरत 04 साल के मासूम छात्र के साथ मारपीट की इस घटना ने निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button