ग्राम गणेशपुर में तिल फसल पर कृषक खेत पाठशाला का आयोजन।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
आत्मा योजनांतर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन 24 अगस्त 2026 को ग्राम गणेशपुर, विकासखंड सूरजपुर में तिल फसल के विषय पर किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा, अंबिकापुर से वैज्ञानिक डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार (SMS) एवं श्री वीरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम सहायक (कीट विज्ञान) तथा श्रीमती रामरती पैंकरा, ADO उपस्थित रहे
कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तिल फसल की सफल खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई इस दौरान तिल की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु, मिट्टी का चयन, खेत में जल निकास, बीज की उचित गहराई, सिंचाई तथा उर्वरक के संतुलित उपयोग सहित विभिन्न कृषि तकनीकों के बारे में किसानों को समझाया गया
विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर तिल फसल की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका कृषि विशेषज्ञों द्वारा समाधान एवं आवश्यक सुझाव दिए गए
कार्यक्रम में आत्मा योजना से ATM बिन्दुमती पैकरा एवं कृषक मित्र सहित ग्राम के कृषक उपस्थित रहे कृषक खेत पाठशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया।


