Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जशपुर जम्बुरी 2025 : देशदेखा में 120 पर्यटक ले रहे रॉक क्लाइंबिंग का रोमांच, विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षित साहसिक अनुभव….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरते जशपुर जिले में आयोजित जशपुर जम्बुरी 2025 के दौरान रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए अद्भुत अनुभव देखने को मिला। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा में लगभग 120 पर्यटकों ने रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल का रोमांचक आनंद लिया।

जशपुर जम्बुरी 2025 यह गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुरूप और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में कराई गई। प्रतिभागियों ने ऊँची प्राकृतिक चट्टानों पर चढ़ाई करते हुए न केवल अपने साहस की परीक्षा दी, बल्कि प्रकृति की गोद में सुकून और उत्साह से भरे पल भी बिताए।

जशपुर जम्बुरी 2025
रॉक क्लाइंबिंग एक साहसिक पर्वतारोहण खेल है, जिसमें प्रतिभागी प्राकृतिक चट्टानों या कृत्रिम दीवारों पर चढ़ाई करते हैं। इस खेल का उद्देश्य शारीरिक क्षमता, संतुलन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा लेना होता है।

जशपुर की हरी-भरी वादियों, ठंडी हवाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित यह गतिविधि न केवल पर्यटकों के लिए यादगार बनी, बल्कि जिले के साहसिक पर्यटन को भी नई पहचान दी। जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जम्बुरी 2025 के तहत विभिन्न एडवेंचर गतिविधियाँ जैसे रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और नेचर ट्रेल का आयोजन किया जा रहा है, जिससे राज्य में इको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button