Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वन मंत्री कश्यप ने ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ के 5 वें संस्करण का पोस्टर किया विमोचन….

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत खोड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 5 वें संस्करण के पोस्टर का विमोचन किया। यह मैराथन अबूझमाड़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, झीलों, स्थानीय जनजातीय जीवन शैली और समृद्ध लोक संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा, इसमें 21 किलोमीटर की मुख्य दौड़ आयोजित होगी, जिसके विजेताओं को लाखों रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर अनमोल है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और इसे उत्सव सम्पन्न कराने की अपील की, ताकि मैराथन को ऐतिहासिक और सफल स्वरूप दिया जा सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इन्द्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button