छत्तीसगढ़

CG – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में हर्षोल्लास से मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार मस्तूरी में रविवार 21 जून कों में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य कें आर रजक के उद्बोधन से हुआ।

व्यायाम शिक्षक आर. के. यादव एवं आर.के.महिलांगे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ताड़ासन,वृक्षासन, वीरभद्रासन,सुखासन,पद्मासन,वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। वही संस्था के प्राचार्य के आर रजक नें युवाओं कों योग कों जीवन का अहम हिस्सा बनाने की सलाह दी है उन्हीने कहा की लगातार योगा करने से बॉडी स्वस्थ और फुर्तीली रहती है योग हमें और हमारी शरीर कों विभिन्न शारीरिक समस्याओं से दूर रखती है और बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता कों भी बढ़ाती है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, व्याख्याता, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। योग दिवस के साथ-साथ ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।

अंत में बी.पी.थवाईत एवं प्राचार्य के.आर.रजक के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button