
संजू जैन :7000885784
बेमेतरा:एनईपी 2020 भारत में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान को अधिक महत्व देता है,इसी तारतम्य में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शिव लाल राठी अँग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा के छात्र-छात्राओं द्वारा बेमेतरा में आयोजित हो रहे पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लिया गया स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स , कपड़े का बैग, मिलेट्स से बने व्यंजन को प्रदर्शनी में शामिल किया जिसे दर्शको तथा आयोजकों द्वारा बहुत ही सराहा गया ।भारतीय शिक्षा प्रणाली ने मुख्य रूप से पाठ्यपुस्तक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित किया है, व्यावसायिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल विकसित करने पर कम जोर दिया है। एनईपी 2020 रटंत आधारित शैक्षणिक प्रणाली से कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली में प्रतिमान को स्थानांतरित करके इस दृष्टिकोण को बदलने का प्रयास करता है। व्यावसायिक शिक्षा के महत्व को स्वीकार करते हुए, एनईपी 2020 छात्रों को तेजी से विकसित होते जॉब मार्केट में फलने-फूलने के लिए आवश्यक कौशल से परिचित कराता है।इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य सुदेशा चटर्जी व शिक्षिका स्मृति अग्रवाल, शिक्षक सुधीर शुक्ला के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कक्षा 7वीं- 11वीं के कनिष्क साहू, साक्षी गोस्वामी, अनुष्का तिवारी, जागृति श्रीवास, विनय तिवारी, झरना साहू, मोनिका वर्मा, रंजीता वर्मा, लेखिका तिवारी, जानवी तिवारी, ख्याति साहू, दिव्या वर्मा, सफल वर्मा, रिमझिम राजपूत, अनन्या शर्मा, अनामिका साहू, श्रुति पाण्डे, जाह्नवी देवांगन, अंजली पाठक, कुनाल वर्मा सहित करीब 25 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

Month: January 2025
CG- IAS पोस्टिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इन IAS अफसरों को मिली नई अतिरिक्त जिम्मेदारी,देखिए लिस्ट…
डेस्क : राज्य सरकार ने IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने IAS सुब्रत साहू को अब एसीएस सहकारिता विभाग का भी एडिश्नल चार्ज दिया है।


बीजेपी की सुशासन राज पर दाग बना बिलासपुर मस्तूरी के सोन में पदस्त ये शिक्षक फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र की जाँच पाई गई सही फिर भी विभागीय अधिकारी मेहरबान कार्यवाही कब पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी के सोन के सरकारी स्कूल में एक ऐसा शिक्षक हैँ जिन पर फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने का आरोप लगा था जिस पर आरोपी शिक्षक कों महीनों पहले नोटिस जारी किया गया था फिर विभागीय जाँच कराई गई जहाँ उनके द्वारा नौकरी के लिए जमा की गई दस्तावेज में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र पाया गया मतलब ये साफ हो गया की उन्होंने नौकरी पाने के लिए फर्जी झूठी विकलांग प्रणाम पत्र का सहारा लिया पर आपको जान कर हैरानी होंगी की विभाग नें अभी तक इन फर्जी डॉक्यूमेंट का सहारा लेने वाले शिक्षक पर कोई भी कार्यवाही नहीं किया हैँ जिसके कारण बिलासपुर जिले के शिक्षा विभाग में बैठे बड़े अधिकारीयों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहें हैँ।
कौन दे रहा फर्जी शिक्षक कों सह ?
सोचने वाली बात हैँ की ये साबित होनें के बाद भी की वर्ग एक में कार्यरत ये शिक्षक नें फर्जी दस्तावेज का शहारा लेते हुए गलत और झूठी जाली काम कर पुरे विभाग कों धोखा दिया जिसके कारण पुरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की छवि सम्मान दांव में लग गई हैँ और सबके मन में यही सवाल हैँ की अगर विभागीय जाँच में साबित हुआ की उनके द्वारा लगाए गए दस्तावेज फर्जी हैँ तो कार्यवाही क्यों नही किया जा रहा और किसके इसारे पर ये फर्जी खेल खेला जा रहा हैँ और क्यों बिलासपुर शिक्षा विभाग कों फर्जी शिक्षक के लिए बदनाम किया जा रहा हैँ
क्या यही हैँ बीजेपी का सुशासन राज ?
भारतीय जनता पार्टी के बड़े से छोटा नेता जब भी मिडिया से मुख़ातिब होते हैँ वो सुशासन की बात कहना और बताना नहीं भूलते पर ऐसे शिक्षकों कों भी इनके राज में ही सह मिल रहा हैँ इसको नाकारा नहीं जा सकता फिर कैसे ये बोल सकते हैँ की बीजेपी की छत्तीसगढ़ की ये सरकार सुशासन की सरकार हैँ।
फर्जी दस्तावेज लगा नौकरी पाने वालों पर क्या कार्यवाही होती हैँ ?
सरकार के मौजूदा निर्देशों के मुताबिक अगर यह पाया जाता है कि किसी सरकारी कर्मचारी ने नियुक्ति पाने के लिए गलत जानकारी दी है या गलत प्रमाण पत्र पेश किया है,तो उसे सेवा में नहीं रखा जाना चाहिए.उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा नियम कहता हैँ कि जब नियुक्ति प्राधिकारी को पता चलता है कि किसी कर्मचारी ने फर्जी प्रमाण पत्र पेश किया है,तो वह संबंधित सेवा नियमों के प्रावधानों के तहत ऐसे कर्मचारी को सेवा से हटाने या बर्खास्त करने के लिए कार्रवाई शुरू करता है।
CG – गांजा सप्लाई करने वालों पर बस्तर पुलिस का एक्शन, उड़ीसा से चलता था गांजा सप्लाई करने का काम, 02 आरोपी गिरफतार, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
अपराध कमांक 143/2024
धारा 20 (एनडीपीएस एक्ट)
गांजा सप्लाई चैन का काम करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
एक आरोपी को पुरी एवं दुसरा आरोपी को बोरगांव उड़ीसा से किया गया गिरफ्तार।
एक आरोपी जिला धार मध्यप्रदेश एवं दुसरा आरोपी उड़ीसा का रहने वाला।
एक आरोपी उड़ीसा से गांजा सप्लाई का काम करता था एवं दुसरा आरोपी गांजा को धार मध्यप्रदेश में खपाने का करता था काम।
आरोपी उत्तम सिंह पूर्व में भी गांजा प्रकरण में जा चुका है जेल।
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में End to End विवेचना के तहत की जा रही है कार्यवाही।
थाना नगरनार क्षेत्र अन्तर्गत की गई कार्यवाही।
नाम आरोपी :- 01. उत्तम सिंह पिता मदन सिंह निवासी ग्राम सावलपुर आनंदनगर जिला धार मध्यप्रदेश
02. छोटुराम गोंडा पिता सहदेव गोंड़ा निवासी ग्राम बोरगांव उकियापाली थाना कोसागमुडा जिला नवरंगपुर उडीसा
जप्त सामान :-
01. दो नग मोबाईल कीमती 9200/ रूपये
02.नगदी रकम 2000/रूपये
जगदलपुर, नगरनार। घटना दिनांक 10.08 2024 को आरोपीगण 01 रोहित कटारिया पिता आशाराम निवासी ग्राम बालोदा नयापुरा बस्ती तहसील थाना बदनावर जिला धार मध्यप्रदेश 02. अजय निनामा पिता राजाराम निनामा निवासी ग्राम बालोदा नयापुरा बस्ती थाना बदनावर जिला धार मध्यप्रदेश के द्वारा अपने कब्जे के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की जाने वाली बस का इंतजार करते पाये जाने पर आरोपीयों से कुल वजन 24.305 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,43,000.50/रूपया को बरामद कर जप्त किया गया था।
आरोपियो के द्वारा पुछताछ में उक्त गांजा को उत्तम के द्वारा लाकर देना बताने पर उक्त आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से मौके पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये आरोपी अजय निमामा एवं रोहित कटारिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान गांजा सप्लाईकर्ता का पतासाजी किया जा रहा था।
आरोपी उत्तम सिंह की पतासाजी एवं end to end विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर एवं आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया कि आरोपी उत्तम सिंह का मोबाईल नंबर का लोकेशन जिला पुरी उड़ीसा में पाये जाने से टीम को पुरी उड़ीसा रवाना किया गया जो आरोपी उत्तम सिंह पिता मदन सिंह को पुरी उड़ीसा से हिरासत में लाकर पुछताछ किया गया जो आरोपी उत्तम सिंह के द्वारा जप्त गांजा को बोरगांव उड़ीसा निवासी छोंटुराम गोंडा से खरीदकर पूर्व में गिरफ्तारआरोपी अजय निमामा एवं रोहित कटारिया को लाकर देना स्वीकार करने पर टीम द्वारा आरोपी छोटूराम गोंडा पिता सहदेव गोंडा निवासी बोरगाव उडीसा को बोरगांव से पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जो पुछताछ में आरोपी छोंटुराम गोंडा के द्वारा जप्त गांजा को आरोपी उत्तम सिंह को बिक्री करना बताने पर आरोपी उत्तम सिंह एवं छोटुराम गोंडा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश करने रवाना किया गया है।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम :-
निरीक्षक टामेश्वर चौहान,
सउनि सतीस कुमारयादव ,
प्र आर विकास सिंह ,धरम कश्यप।
CGPSC SCAM BREAKING : CBI की कार्रवाई में 3 और गिरफ्तार,DSP-DC पद पर चयनित साहिल, शशांक और भूमिका अरेस्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज हो गई है। आज इस मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल, और उनकी बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया।
CBI को रायपुर कोर्ट से एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली है। यानी कल 5 बजे तीनों आरोपियों को फिर पेश करेगी। बचाव पक्ष के वकील गणेश गिरी गोस्वामी ने इसकी जानकारी दी है। 2 दिन में ये पांचवी गिरफ्तारी है।
VIP परिवारों की संलिप्तता उजागर –
CBI की जांच में पता चला है कि शशांक गोयल और भूमिका कटियार का संबंध बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल से है। CBI ने भूमिका से पहले भी पूछताछ की थी, जो डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित थीं। इससे पहले, CBI ने शनिवार को टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।
कुमारी गुनगुन गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये हुआ।

लखनपुर सितेश सिरदार:– सरगुजा जिले के विकासखंड क्षेत्र लखनपुर के ग्राम पंचायत पत्राटोली की छात्रा कुमारी गुनगुन गुप्ता आत्मज संजय गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा के लिये हुआ है। 14 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से छात्रा गुनगुन गुप्ता को अपने प्रश्न का उत्तर तथा मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। ज़िले के लिये गर्व की बात है घर में खुशी का माहौल है गुनगुन गुप्ता कक्षा 11 वी की छात्रा है। सरगुजा ज़िले के लखनपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा का चयन हुआ है। गुनगुन गुप्ता कक्षा 10वी में 94.6प्रतिशत अंक अर्जित की थी। प्राथमिक कक्षा से ही मेधावी रही है
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस की बैठक हुई सम्पन्न…
इस बार वार्ड के प्रत्याशी चयन में वार्ड वासियों की होगी अहम भूमिका – निकेत झा
जगदलपुर। आज जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्डो में कांग्रेस की बैठकों का सिलसिला जारी है इसी तारतम्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस के वार्ड प्रभारी निकेत झा के उपस्थिति में वार्डवासियों की बैठक ली गई जिसमें वार्ड के गणमान्य नागरिकों द्वारा कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र झा,महेश सिंह ठाकुर,संजय मंडल,विक्रम लहरें, सुशीला साहू,महादेव निषाद,अनुराग महतो,अभिषेक गुप्ता,करण नेताम,विक्की साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद की 163वी जयंती चतरा के गोरक्षणी में मनाया गया…
स्वामी विवेकानंद की 163वी जयंती चतरा के गोरक्षणी में मनाया गया
स्वामी विवेकानंद के विचारों को घर-घर पहुंचना हमारा जिम्मेदारी : सोनू कृष्णन
झारखंड। राष्ट्रीय युवा दिवस अर्थात् स्वामी विवेकानंद के 163 वीं जयंती पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा इकाई के द्वारा परिषद कार्यालय गोरक्षनी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अपनी भाषण के दौरान सभी ने स्वामी विवेकानंद के प्रति यही कहा कि राष्ट्र और समाज को देने वाले महान विभूति, जिनका व्यक्तित्व विराट एवं अद्भुत रहा है।
ऐसे व्यक्तित्व वाले स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 1949 से ही लगातार राष्ट्र और महापुरुषों के प्रति सम्मान और उनके विचारों को घर-घर पहुंचाने का काम करते आ रहे है। स्वामी विवेकानंद के जीवन को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श इसलिए मानती है कि क्योंकि उनके पूरे जीवन को देखने से देशभक्ति कि प्रेरणा मिलता हैं।
अपने राष्ट्र एवं समाज के लिए सभी सुख-सुविधाओं का त्याग दिया, ऐसे लोग समाज को आज भी प्रेरणा देने का काम कर रही है। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के माध्यम से यह दिखाया कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। हमें आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सेवा भावना को अपनाने का संदेश दिया।
स्वामी विवेकानंद ने अमरीका के शिकागो में हुए एक आयोजन में प्रभावशाली भाषण देते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु के रूप स्थापित करते हुए भारत की क्षमता का लोहा मनवाया था। सनातन धर्म औऱ आध्यात्म की आधुनिक और प्रेरणादायी व्याख्या करने में स्वामी विवेकानंद का अहम योगदान है।
स्वामी विवेकानंद को मानना था कि उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, तब तक आगे बढ़ते रहो के आदर्श को युवा समझें। उन्होंने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और भारत माता की सेवा के साथ-साथ सामाजिक विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। स्वामी विवेकानंद आयु में कम किंतु ज्ञान में असीम थे।
उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के विचार “बल ही जीवन है एवं कमजोरी ही मृत्यु” को आत्मसात करने की अपील की।युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपना आदर्श बनाएं। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
इस खास मौके पर उपस्थित खेलो भारत के प्रदेश प्रमुख मुन्ना यदुवंशी,नगर मंत्री विशाल प्रजापति, चतरा जिला से उभरते लेखक सोनू कृष्णन, मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश सह मंत्री अनिल कुमार यादव, पूर्व कार्यकर्ता स शिक्षक सचिन दुबे, पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणविजय सिंह, जिला SFD संयोजक रौनक सिंह, SFS जिला संयोजक उज्जवल साहू, थिक इंडिया अर्णव श्रीवास्तव, नगर मंत्री विशाल प्रजापति, नगर सह मंत्री अनुराग आर्य, सक्रिय कार्यकर्ता ध्रुव केशरी, शुभम कुमार, सन्नी कुमार, आशीष कुमार,कॉलेज इकाई अध्यक्ष साहिल सांघा, प्रियांशु सिंह, आशुतोष झा, अनिमेष कुमार, कुमकुम सिंह, तन्नू सिंह, चंदा पांडे, निशा वर्मा, नेहा वर्मा, अनु कुमारी, अनामिका कुमारी, प्रगति कुमारी, निशु कुमारी, सोनम कुमारी, खुशी कुमारी, संदीप कुमार, संदीप यादव, सनोज कुमार, मोहित केशरी, अभिषेक राणा, राकेश कुमार, सक्षम यादव, सम्राट यादव, सूरज कुमार, दीपू कुमार, सुंदर कुमार, आर डी एस कॉलेज छात्र प्रिंस कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG – भाजयुमो बस्तर के जिला अध्यक्ष अविनाश भी हो सकते हैं महापौर के युवा दावेदार…
अविनाश श्रीवास्तव भी हो सकते हैं महापौर के युवा दावेदार
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से पुरे प्रदेश मे युवाओं को जिस प्रकार से महत्वपूर्ण स्थान दे रही है,आप सभी को ज्ञात हैं की कुछ दिनों पूर्व ही छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा के जिला अध्यक्ष को मौका दी हैं उसी प्रकार से बस्तर से भी भाजयुमो जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव को भी जगदलपुर नगर निगम के महापौर चुनाव मे भाजपा से महापौर के लिए उमीदवार बनाएं जाने की प्रबल संभावना हो सकती हैं !
अविनाश श्रीवास्तव हर वर्ग की पसंद हैं, राजनीत मे अविनाश एक नये ऊर्जावान और बेदाग़ छवि के नेता के रूप मे बड़े तेजी से उभर रहे हैं, भाजपा अगर जगदलपुर नगर निगम मे महापौर के लिए नये और बेदाग़ छवि के नेता पर दाँव लगाएगी तो हो सकता हैं की अविनाश एक ऐसे युवा महापौर के योग्य दावेदार हो सकते हैं !
CG – स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पण किया…
स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पण किया
स्वामी के आदर्शो को सभी नव युवाओं को आत्मशाद कर भारत के नव निर्माण मे अग्रसर होना चाहिए – वेदप्रकाश
देश के युवाओं के आदर्श पुरुष के रूप मे हमेशा स्वामी विवेकानंद को याद किया जायेगा – अविनाश
जगदलपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पी.जी कॉलेज जगदलपुर मे स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर पुष्प अर्पण कर नमन किया गया।
इस दौरान उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा की स्वामी के आदर्शो को सभी नव युवाओं को आत्मशाद कर भारत के नव निर्माण मे अग्रसर होना चाहिए,भारत के नव निर्माण मे स्वामी ज़ी का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं, आज हम सब उनके पथ पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के विकास मे अग्रसर हो रहे हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की देश के युवाओं के आदर्श पुरुष के रूप मे हमेशा स्वामी विवेकानंद ज़ी को याद किया जाता रहा है, स्वामी ज़ी के विचारो और उनके जीवनी का अध्ययन्न हर नागिरक को करना चाहिए।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसिंग मंडावी,योगेंद्र पांडे,संजय पांडे,रजनीश पानीग्राही, नरसिंग राव, रोहित त्रिवेदी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,जयराम दास,अतुक कौशल, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव,ममता पोटाई,शशि नाथ पाठक,अभय दीक्षित,मनोज पटेल, भुवनेश ध्रुव,दिलीप झा,सतीश बाजपेई,गणेश काले,संजय चंद्राकर, नागेश्वर राव,अभिलाष यादव,प्रेम यादव,अभिषेक तिवारी,संतोष गौर,शीर्ष मिश्रा,बंटू पांडे,हरीश पारेख,रोहित खत्री,दशरथ गुप्ता,पवन गुप्ता,गुलाम,सूरज मिश्रा,सुरेश मिश्रा, प्रभात चौहान,विवेक साहू व भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



