मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CGPSC SCAM BREAKING : CBI की कार्रवाई में 3 और गिरफ्तार,DSP-DC पद पर चयनित साहिल, शशांक और भूमिका अरेस्ट…

On: January 12, 2025 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज हो गई है। आज इस मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल, और उनकी बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया।

CBI को रायपुर कोर्ट से एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली है। यानी कल 5 बजे तीनों आरोपियों को फिर पेश करेगी। बचाव पक्ष के वकील गणेश गिरी गोस्वामी ने इसकी जानकारी दी है। 2 दिन में ये पांचवी गिरफ्तारी है।

VIP परिवारों की संलिप्तता उजागर –
CBI की जांच में पता चला है कि शशांक गोयल और भूमिका कटियार का संबंध बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल से है। CBI ने भूमिका से पहले भी पूछताछ की थी, जो डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित थीं। इससे पहले, CBI ने शनिवार को टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें