छत्तीसगढ़

CG-प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 नाबालिग फरार, बाथरूम के रोशनदान का ग्रिल तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, प्रशासनिक अमले में हड़कंप…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के प्लेस ऑफ सेफ्टी से चोरी के आरोप में रखे गए 3 नाबालिग फरार हो गए। तीनों की उम्र 16 से 18 साल के बीच है।

वे सुबह करीब 5:45 बजे बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर भाग निकले। प्लेस आफ सेफ्टी के परिवीक्षा अधिकारी नीतू राम कुशवाहा ने बताया कि केंद्र में कुल 49 अपचारी निरुद्ध थे। सुबह योग के लिए सभी को जगाया गया था। इसी बीच तीन बच्चों ने बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल का रॉड निकाला और वहां से निकल भागे।

घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई, लेकिन फरार बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा।

Related Articles

Back to top button