CG- YouTube देखकर सीखी ट्रांसफार्मर चोरी की तरकीब, रातों-रात ट्रांसफार्मर के पार्ट्स किए पार, एक नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार……

बालोद। YouTube देखकर ट्रांसफार्मर चोरी करने का तरीका तो सीख लिया, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बचने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए। बिजली विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलतराई, घोठिया, ठेमाबुजुर्ग गांवों से बिजली विभाग के 5 ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। मामले में बिजली विभाग के करहीभदर और डौंडी में पदस्थ जूनियर इंजीनियर ने डौंडी पुलिस से शिकायत की थी।
जांच में संदेह के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। चोरों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 वाहनों में ट्रांसफार्मर के अंदर लगाए जाने वाले कलपुर्जे बरामद किए गए। बाकी का समान किसके पास बेचा गया है, उसकी पुलिस जांच कर रही है।
मामले में पुलिस ने मनीषकांत कोर्राम पिता दिलीप कोर्राम (19 वर्ष) निवासी ओड़गांव, डोमेंद्र निषाद पिता मनोज निषाद (19 वर्ष) निवासी घोटिया और लोकेश पूरामें पिता आश्वंत पुरामें (22 वर्ष) ओड़गांव को गिरफ्तार किया है।



