छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : केंद्र अध्यक्ष समेत 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, शिक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप…..

महासमुंद। बोर्ड परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल (SAGES) परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही और अनियमितता पाए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक समेत कुल 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जाने पूरा मामला

दरअसल, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर) में बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जांच में गंभीर चूक हुई थी। नियमों को ताक पर रखकर एक छात्रा परीक्षा कक्ष के भीतर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (डिजिटल कैमरा) लेकर प्रवेश कर गई। छात्रा ने न केवल कैमरा अंदर ले जाकर परीक्षा की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती थी। उनकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत इसे गंभीर कदाचार माना है।

निलंबित होने वाले कर्मचारी

गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता (केंद्र अध्यक्ष)
अनिरूद्ध भोई – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
दिनेश कुमार दास – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
दुर्गाप्रसाद पटेल – सहायक शिक्षक एल.बी. (पर्यवेक्षक)
विजिया बुड़ेक – नियमित भृत्य

मुख्यालय हुआ निर्धारित

आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान इन सभी पांचों लोक सेवकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद नियत किया गया है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। विभाग ने डीईओ को यह भी निर्देश दिया है कि 7 दिनों के भीतर संबंधितों के विरुद्ध आरोप पत्र का प्रारूप संचालनालय को उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button