छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : 1 करोड़ की चोरी मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस को देख नाबालिग आरोपी ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में लाखों रुपये की चोरी के मामले में एक बड़ा सामने आया है। गहने चोरी करने वाले एक आरोपी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी नाबालिग चोरी की घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही थी। इसी बीच नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब आरोपी के घर जांच और पूछताछ के लिए पहुंची, उसी समय नाबालिग घर के अंदर मौजूद था। पुलिस को घर के बाहर देखकर वह घबरा गया और तुरंत अपने कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कुछ ही समय बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही DCP मयंक गुर्जर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके को घेर लिया गया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग मृतक के विरुद्ध पूर्व में चोरी, चाकूबाजी, मारपीट समेत आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए आगे की जांच तेज कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button