भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

कवर्धा/राज्य शासन के मंशा अनुरूप, अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक राजेश चण्ड द्वारा चलाए गए सघन अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों के पास से 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत 5,40,000 रुपये आंकी गई है। यह गांजा टाटा Intra वाहन के हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

• जप्त गांजा की कुल मात्रा: 54 किलोग्राम  

 

6sxrgo

• जप्त गांजा की कुल अनुमानित कीमत: 5,40,000 रुपये  

• वाहन: टाटा Intra (हाइड्रोलिक ट्रॉली)

आरोपियों के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है व वाहन को भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:  

1. प्रसांत भुक्ता, पिता एकलव्य भुक्ता, उम्र 27 वर्ष, साकिन बोरझर, कोटा थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा  

2. जुलु डांग, पिता बीजा डांग, उम्र 25 वर्ष, साकिन बरहापथर, थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा ।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Oct/2024

भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

20/Oct/2024

CG - सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, की इतने लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा…..

20/Oct/2024

CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

20/Oct/2024

CG - 3 युवतियों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.....

20/Oct/2024

CG - शिक्षक से 22 लाख की ठगी : शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया लालच, जिंदगी भर की कमाई ले उड़े शातिर, फिर जो हुआ.....