CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर में पूर्व में संचालित बीएसआर हॉस्पिटल के संचालक और नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हें कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंची है। डॉ. खंडूजा शहर के लोगों से लगभग 100 करोड़ की धोखाधड़ी कर पिछले 5 साल से फरार थे। 

डॉ. एमके खंडूजा के खिलाफ सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को डॉ. खंडूजा के कोलकाता पश्चिम बंगाल में छिपकर रहने की सूचना मिली। इस पर एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को कोलकाता के लिए रवाना किया गया। 

पुलिस की टीम ने कोलकाता जाकर शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार कर दुर्ग पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई लोगों से करोड़ रुपए का गबन किया है, जिसकी शिकायत पुलिस को मिली है। 

 

6sxrgo

बता दें कि डॉ. खंडूजा पहले बीएसपी में डॉक्टर थे। उसके बाद वहां नौकरी छोड़कर उन्होंने खुद का बीएसआर हॉस्पिटल शुरू किया था। हॉस्पिटल मैनेजमेंट में गड़बड़ी की वजह से डॉ. खंडूजा पर कर्ज बढ़ता गया, यहां तक अस्पताल के डॉक्टरों और स्टॉफ का वेतन रुक गया। इसके अलावा उनके ऊपर बैंक का भी बड़ा लोन था। 

बैंक का लोन पटाने के लिए उन्होंने शहर के नामी लोगों को धोखे में रखकर पैसे लिए। वहीं हॉस्पिटल को मनोज अग्रवाल के अलावा आशीष मित्तल और सुमन मित्तल को बेच दिया। इसके बाद बैंक का लोन जमा किया और भिलाई छोड़कर फरार हो गए। उनका बेटा रोहितास खंडूजा और पत्नी अस्पताल के डायरेक्टर थे, जो अभी भी यहीं रह रहे हैं। 
 


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Oct/2024

CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

20/Oct/2024

CG - 3 युवतियों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.....

20/Oct/2024

CG - शिक्षक से 22 लाख की ठगी : शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया लालच, जिंदगी भर की कमाई ले उड़े शातिर, फिर जो हुआ.....

20/Oct/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......

20/Oct/2024

CG Politics : खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जारी किया बयान, कांग्रेस प्रत्याशी के नाम मंथन को लेकर कही ये बड़ी बात......