CG – प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के इस स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, जानिए वजह…..

रायपुर। अवैध कब्जे पर प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बड़ा एक्शन लिया है। चर्च बनाए जाने के आरोप के बीच आज सुबह-सुबह प्रशासन की टीम स्कूल परिसर में बन रहे सामुदायिक भवन पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और निगम की टीम मौजूद है।
तड़के सुबह 5 बजे पहुंची प्रशासन की टीम के मुताबिक, प्रशासन की टीम भारी दल-बल के साथ तड़के सुबह 5 बजे पहुंची और पहले निर्माणाधीन भवन के अंदर से सामान खाली कराया गया, जिसमें चर्च में उपयोग होने वाली वस्तुएं भी मिली है। जिसके बाद भवन पर बुलडोजर चलाया गया है। आपको बता दें कि, सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने के आरोप के बाद इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।



