छत्तीसगढ़

CG- LOVE SEX और धोका : नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर ले भागा पश्चिम बंगाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजाय मंडल (25) को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि आरोपी की कथित करतूत के चलते नाबालिग गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को नाबालिग पीड़िता बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल से तकनीकी जानकारी जुटाई और एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सुजाय मंडल के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाना क्षेत्र के शिमूलदंगा गांव का निवासी बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता से पूछताछ में आरोप सामने आया कि सुजाय मंडल उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

Related Articles

Back to top button