छत्तीसगढ़

CG – रेत में दबी युवती की लाश, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सनसनसनीख़ेज मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा रेत में दबा मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवती के शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर था, जबकि आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ था। वहीं घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

घटनास्थल से पुलिस को एक युवती की चप्पल और बालों का गुच्छा भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button