CG – गोड़ाडीह में पटवारी राहुल साहू पर 15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप तहसीलदार के आदेश के बाद भी नाबालिग से बालिग नामांतरण अटका, किसान ने कलेक्टर से की शिकायत पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिले के पचपेड़ी,तहसील पचपेड़ी के ग्राम गोड़ाडीह में हल्का पटवारी राहुल साहू पर नामांतरण के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। तहसीलदार के आदेश जारी होने के 10 दिन बाद भी पटवारी ने खसरे में सुधार नहीं किया। परेशान किसान लल्ला ने कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला…
1.जमीन बेचने की जरूरत गोड़ाडीह निवासी लल्ला रामजादा पिता लकेश्वर गरीबी और बच्चों की शादी के लिए अपनी खसरा नंबर 520/1/ग रकबा 0.1170 हेक्टेयर जमीन बेचना चाहते हैं।
2.नाबालिग का पेंच खसरे में बेटे एश्वरिया और लव राय नाबालिग दर्ज थे। 03/04/2026 को बालिग करने के लिए पटवारी को आवेदन दिया।
3.रिश्वत की डिमांड पीड़ित का आरोप है कि पटवारी राहुल साहू ने कहा – “15000 दो, तभी रिपोर्ट आगे बढ़ेगी। आखिरी में खसरा दुरुस्ती के लिए मेरे ही पास आना पड़ेगा।”
4.तहसीलदार का आदेश 26/05/2026 को तहसीलदार पचपेड़ी ने आदेश दिया कि आधार कार्ड के अनुसार एश्वरिया 21 वर्ष और लव राय 19 वर्ष के हैं। दोनों बालिग हैं। खसरे में नाबालिग से बालिग संशोधन कर किसान किताब अभिप्रमाणित की जाए।
आदेश के बाद भी काम ठप…
तहसीलदार के आदेश के बावजूद पटवारी ने अब तक खसरा-नक्शा में प्रविष्टि नहीं सुधारी। इससे किसान जमीन नहीं बेच पा रहा। “मैं गरीब किसान हूँ। सरकारी कर्मचारी का खुलेआम पैसा मांगना गलत है”
पीड़ित की मांग…
किसान ने कलेक्टर से मांग की है कि रिश्वत मांगने वाले पटवारी राहुल साहू पर कठोर दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई हो और बिना अवैध शुल्क के नामांतरण पूरा कराया जाए।




