छत्तीसगढ़

CG-हैवानियत की हद : सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सनकी पति ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके में एक पति ने दूसरे व्यक्ति से अफेयर के शक में कमरे में सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि पत्नी किसी तरह बच गयी है।

क्या है पूरा मामला

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की पहचान रेलहा के रहने 45 वर्षीय मोंगरा बाई यादव के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पति का नाम 48 वर्षीय जनीराम यादव है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार है।

जानकारी के मुताबिक़, जनीराम यादव और मोंगरा बाई यादव की शादी को 30 साल हो चुके हैं। दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा हैं। जनीराम यादव को शक था उसका किसी व्यक्ति से अफेयर है। वह कई वर्षों से उसके चरित्र पर शक करता था। जिसके लेकर आयदिन विवाद और मारपीट करता था।

घटना वाले दिन भी उसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। खाना खाकर सभी सो गए थे। जिसके पति ने खौफनाक कदम उठाया। रात करीब 2.30 बजे बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। फिर पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही पत्नी चीखने लगी।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाया। साथ ही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीँ, वारदात के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button