छत्तीसगढ़

CG – पत्नी से हुआ झगड़ा, तो CRPF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, छुट्टी पर आया था घर, सदमे में परिजन…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से झगड़ा होने के बाद जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। घटना का जैसे ही परिजनों को पता चला तुरंत चीख पुकार मच गई। वहीं इलाके में हर तरफ इसी घटना की चर्चा होने लगी।

मामला जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है। कुंदीकला ग्राम के रहने वाले राजाराम प्रजापति (35 साल) के रूप में हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का जवान था। उसकी पोस्टिंग राजाराम प्रजापति पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी। उसकी ज्वाइनिंग साल 2020 में हुई थी।

राजाराम प्रजापति का पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। वह लगातार पैसे, सोना और अन्य मांगें करती रहती थी। वर्तमान में वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस बार भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा जान दे दी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनो और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच के मुताबिक़, इससे पहले राजाराम प्रजापति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। कई महीने तक अस्पताल में भर्ती था। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। जिसमे पत्नी और ससुराल पक्ष पर पैसे मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीँ, इस बार पत्नी और ससुराल वालो के प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button