छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसे बाद अब प्रदेश में बारिश का दौरा शुरू हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। IMD ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बता दें कि कल प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है।

IMD ने अगले 24 घंटे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button