CG – सुकुलकारी में लाखों खर्च के बाद बना आंगनबाड़ी भवन पर सालों बाद भी नहीं पहुंचे बच्चे खंडहर में तब्दील हो रहा बच्चों का विद्या का मंदिर जिम्मेदार कौन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील के गाँव सुकुलकारी के आश्रित ग्राम लोढ़ाबोर में भारी लापरवाही का एक मामला सामने आया हैँ जहाँ पहले गाँव के सरपंच नें आंगनबाड़ी भवन ना होनें का खूब रोना रोया जिसके बाद शासन से आंगनबाड़ी भवन के लिए लाखों रुपए स्वीकृत हुई और भवन का निर्माण लोढ़ाबोर में कराया गया पर निर्माण के कई साल बीतने के बाद भी यहाँ आज भी आंगनबाड़ी किसी प्राइवेट घर में संचालित हो रही हैँ जिस पर कई सवाल खड़े हो रहें हैँ अजीब बात हैँ ना लाखों खर्च कर सरकार जिस भवन का निर्माण बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए की वहाँ आज भी बच्चे नहीं पहुँच पा रहें।
जानने योग्य बात हैँ की जिस भवन कों बच्चों के लिए बनाया गया सर्व सुविधा युक्त बनाने लाखों खर्च हुआ वो अब खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा हैँ ना यहाँ सरपंच कों कोई इंट्रेस्ट हैँ ना आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता कों और इनकी लापरवाही व देख रेख के अभाव में पूरा बिल्डिंग बर्बाद हो रही हैँ यह बात जरूर जानने लायक हैँ की इसकी ख़बर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों कों हैँ की नहीं और यहाँ इतनी लापरवाही क्यों हो रही हैँ क्यों यहाँ बिल्डिंग उपलब्ध होनें के बाद भी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी नहीं लगाती और क्यों इस भवन कों खंडहर होनें छोड़ दिया गया हैँ।
मालूम हो की यहाँ लगे खिड़की दरवाजे और पंखे अब धीरे धीरे गायब होनें लगे हैँ क्या यहाँ स्कूल लगती तो ये सब होता ऐसा नहीं हैँ की ये बिल्डिंग गाँव से बहुत दूर हैँ ये बीच गाँव में और मेन रोड़ से बहुत पास हैँ फिर भी यहाँ क्यों लाखों खर्च कर बनाएं गए आंगनबाड़ी भवन कों नेस्तनाबूत किया जा रहा हैँ समझ से परे हैँ।




