CG- जोगी निवास पर नोटिस चस्पा के बाद अमित जोगी ने जारी किया बयान, कहा- मैं भगोड़ा नहीं हूँ….

रायपुर। ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो के बाद ‘जोगी निवास’ पर पुलिस के नोटिस चस्पा होने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना पक्षा रखा है। उन्होंने बताया कि वे भगोड़ा नहीं हैं, बल्कि वे इन दिनों गुजरात में गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हैं।
अमित जोगी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर बताया कि वे भगोड़ा नहीं हैं, क्योंकि भगोड़ा कानून से भागता है, मैं आज भी गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हैं। इसके साथ उन्होंने अपने ज्ञानु और जानू वीडियो को लेकर बताया कि उसका मतलब साधारण था – आज चुनाव से लेकर वोटर तक का एकाधिकार 2 लोगों के पास है। राजनीतिक व्यंग्य को बीएनएस की धारा 196 बनाना, लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है।
उन्होंने अरिस्टोफेनेस से विदूषक तक, यही तो लोकतंत्र का पहरेदार रहा है। मुद्दा मुझसे बड़ा है – धांधली-युक्त चुनाव प्रणाली। और उससे भी बड़ी बात – असहमति का अधिकार। अंत में उन्होंने अपने जेन जी फ्रेंड्स को संबोधित करते हुए कहा कि one word: Discord (असहमति, अवज्ञा). Get it? Where there’s a will, there’s a way. मंदिर छत में कौआ बैठे… जागो रे बघुआ!



