छत्तीसगढ़

CG – छात्रा को टक्कर मारकर भाग रहा था ट्रक चालक, बैरिकेड्स तोड़ पुलिस को 55 किमी तक दौड़ाया, अब ऐसे धर दबोचा…..

मेहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में लापरवाही से ट्रक चलाते हुए 11 वर्षीय बालिका को रौंद दिया था। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के बैरिकेड्स को तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। जवानों ने अपनी सूझबूझ से खुद की जान बचाई और आरोपी वाहन चालक का पीछा कर उसे दबोचा गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। ग्राम गुण्डरदेही में 26 जून को ट्रक एमएच 40 सीटी 6621 तेज और लापरवाही से चलाते हुए 11 वर्षीय बालिका पूनम खवास को रौंद दिया था। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी वाहन को तेज रफ़्तार से चलाते हुए भाग रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अंबागढ़ चौकी के पास नाकेबंदी कर आरोपी वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने वाहन को नहीं रोका और पुलिस कर्मचारियों पर ही ट्रक चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और सूझबूझ से अपनी जान बचाई।

आखिरकार पुलिस के जवानों ने आरोपी का पीछा कर उसे धर-दबोचा। आरोपी के कब्जे से टर्क को जब्त कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना अंबागढ़ चौकी में धारा 281 एवं 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच की जा रही है। इसमें आरोपी ट्रक ड्राइवर द्वारा वाहन चलाते समय शराब का सेवन पाए जाने पर धारा 105 bns जोड़ा गया, जिसमे 10 वर्ष की सजा और जुर्माना है। 185 MV act भी जोड़ा गया है।

वहीं, पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने, शासकीय नाकाबंदी को तोड़ने, क्षति पहुँचाने के संबंध में थाना अंबागढ़ चौकी में धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं लोक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों प्रकरण में अपराध आजमानती होने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

आरोपी का नाम

नाम : देवेंद्र सिंह

पिता : देवी सिंह

उम्र : 33 वर्ष

निवासी : ग्राम बारी खुर्द, तहसील तालबेहट, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button