छत्तीसगढ़

CG – 3 की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, मार्निग वॉक पर निकले तीन ग्रामीण को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत……

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है।

सुबह तकरीबन 5 से 6 बजे के ग्राम डोंगरी-कोरबी के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट (52) और संतु यादव (70) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर पैदल चलते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेट और संतु यादव को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों के पंचनामा के बाद पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।

CCTV फुटेज देख रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश में टीम जुटी हुई है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button