छत्तीसगढ़

CG – नृत्य की लय में गूंजा सफलता का स्वर” संदीपनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//भारत सरकार से पंजीकृत संस्था “न्यूज़ हब इंसाइट केयर फाउंडेशन” द्वारा 29 जून को कोनी, बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता “नाद मंजरी–2026” में संदीपनी पब्लिक स्कूल पेण्ड्री के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत एवं कला के विभिन्न आयामों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चों ने अपने मनमोहक समूह नृत्य के माध्यम से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में ताल, लय, भाव-भंगिमा एवं सांस्कृतिक झलक का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसके कारण उन्हें प्रथम स्थान से नवाजा गयाप्रतियोगिता में खुशी गुप्ता, सुरभि गुप्ता, पारुल पैकरा, अवनि चंद्राकर, कीर्ति वैष्णव, श्रेया रत्नाकर, दिव्यांशी बंजारे ने हिस्सा लिया।

विद्यालय की नृत्य शिक्षिका ईशा सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में छात्रों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिचय दिया। इस उपलब्धि में विद्यालय परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है,उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने तथा इसी प्रकार विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है तथा सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनायें दिया।

Related Articles

Back to top button