छत्तीसगढ़

CG – युवती की मिली लाश : परिजनों ने जताई ये आशंका, 20 दिनों से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत नवाडीह जंगल में देर रात एक 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह पिछले 20 दिनों से लापता थी। मृतिका का पहचान भैरोताल निवासी सपना धनुवार के रूप में हुई है। शव के पास से जहर की शीशी भी बरामद की गई है। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

इस मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण बालको थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि सपना धनुवार ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी सुनियोजित हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button