छत्तीसगढ़

CG हाई-वोल्टेज ड्रामा : शादी के बाद लव मैरिज, अलग-अलग थीं दोनों, पति ने निकाला ऐसा तरीका दोनों पत्नियां साथ में रहने को हुईं राजी, फिर पुलिस की एंट्री…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति अपनी 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद में करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह काफी देर तक टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ।

इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पत्नियों के समझाने पर वह करीब डेढ़ घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। पति के टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है।

जानकारी के मुताबिक भेंड्रा गांव का रहने वाला यादराम साहू (30) खेती किसानी करता है। उसकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। बाद में उसका एक लड़की से अफेयर हुआ। साल 2022 में उसने लड़की से दूसरी शादी कर ली। एक ही घर में तीनों साथ रहने लगे, लेकिन बाद में दोनों पत्नी के बीच झगड़े होने लगे, जिससे दूसरी पत्नी अलग रहने लगी थी। पति चाहता था कि दोनों पत्नियां एक ही घर में रहे, लेकिन वो दोनों साथ रहने को तैयार नहीं थी।

इसी बात को लेकर पति और दोनों पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम यादराम को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया, जिनकी बात मानकर वह नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

इस मामले में भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक को टावर से नीचे उतरा। उसकी दोनों पत्नियां भी मौके पर पहुंची थीं। उनके समझाने पर वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी इस हरकत से गांव में आक्रोश और सनसनी का माहौल बन गया था। गांव में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button