अन्य ख़बरें

45 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद तरीके से इलाज के दौरान हुई मृत्यु।

अंतिम संस्कार के समय शरीर में चोट और मारपीट की जानकारी के बाद मामला पहुंचा पुलिस थाने।

मारपीट से मौत की जताई जा रही आशंका

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिरकेला ठेपापारा से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु होने की बात निकलकर सामने आई है जहाँ अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बिना पोस्टमार्टम को ग्रह ग्राम लाया गया जहां अंतिम संस्कार के दौरान शरीर में चोट के निशान दिखने और मारपीट की जानकारी होने पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी वहीं पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।वहीं मामले में सूचनाकर्ता व्यक्ति के किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मारपीट की आशंका जतायी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरा मामला लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिरकेला के ठेपापारा का है जहाँ एक 45 वर्षीय व्यक्ति कामेश्वर मझवार पिता बंधु मझवार की तबियत ज़्यादा खराब होने पर उसे पहले लखनपुर इलाज के लिए लाया गया था जिसके बाद स्थति गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों के द्वारा अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था जहाँ 27 जून को क़रीब 04 बजे व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी कुन्नी चौकी में दर्ज करायी गई जिसके बाद सारा मामला अब लखनपुर पुलिस के हाथों में है तथा लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु के बाद कुछ विश्वसनीय सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले मृतक का शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर अपने ही भाई के साथ विवाद हुआ था जिसमें दोनों के बीच लड़ाई में मृतक को अंदरूनी चोंटे आई थी जिसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए लखनपुर लाया गया था जहाँ डाँक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतक को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफ़र किया था जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। अब मामले में सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button