छत्तीसगढ़

CG – सीपत मण्डल में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुरेश खटकर शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि पढ़े पूरी ख़बर

सीपत//भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल एवं भारतीय जनता महिला मोर्चा सीपत मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम सीपत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के मन की बात कार्यक्रम प्रभारी सुरेश कुमार खटकर महिला मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की प्रभारी रीना छा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कन्या शक्ति संयोजिका एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म बिलासपुर संभाग की प्रभारी आयुषी पांडे उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी जिला महामंत्री तुषार चंद्राकर प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी भाजयुमो जिला ग्रामीण मंत्री सीपत मंडल भाजपा महामंत्री हरिकेश गुप्ता जयशंकर साहू, जिला कार्यालय मंत्री यश गौराहा, कन्या शक्ति संयोजिका भविया शुक्ला नेहा कोरी जिला ग्रामीण नीति अनुसंधान प्रमुख महेंद्र कुमार पाटनवार सोशल मीडिया सह-प्रमुख उमेश पाटनवार, कार्यसमिति सदस्य मनीष कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर दिलीप पांडे रमेश सूर्यकांत रंजीत सोनवानी भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता पाटनवार तथा भाजयुमो मंडल महामंत्री मिथलेश श्रीवास एवं भूपेंद्र गिरी गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं देशहित, समाजहित तथा जनकल्याण से जुड़े संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button