छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी में जाम के कारण हादसा: युवक का पैर टूटा, पुलिस नदारद साप्ताहिक बाजार के दिन वर्षो से थाना के सामने ही हो रही जाम की समस्या पर अब तक नहीं निकला समाधान पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//के मुख्य बाजार में शुक्रवार और सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के दिन सालों से जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था के लिए मस्तूरी पुलिस कभी मौजूद नहीं रहती। इस मुद्दे पर कई बार खबरें भी छप चुकी हैं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसी लापरवाही का खामियाजा आज लावर निवासी गोपाल केंवट, पिता शिव प्रसाद केंवट को भुगतना पड़ा। आज 29 जून को मुख्य मार्केट के पास शाम कों भीड़भाड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण हुए हादसे में गोपाल का पैर टूट गया।

इस घटना की तस्वीर सामने आई है। फोटो में घायल युवक जमीन पर बैठा दिख रहा है। उसका एक पैर कपड़े से बंधा है और जमीन पर खून फैला हुआ है। युवक हाथ में मोबाइल लिए हुए है और आसपास भीड़ जमा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। उसके पैर से खून बह रहा था और आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।

बाजार के व्यापारियों का कहना है कि ठेले, अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण हर बाजार के दिन सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। पुलिस की अनुपस्थिति में स्थिति और बिगड़ जाती है। लोगों ने मांग की है कि बाजार के दिनों में स्थायी पुलिस बल तैनात किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button