छत्तीसगढ़

CG – घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश : इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव का है। मृतका की पहचान दया बाई पति चिमन साहू के रूप में हुई है, जो कि नेवारीकला गांव की रहने वाली थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button