छत्तीसगढ़

CG – सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभार पश्चिम मस्तुरी की बैठक संपन्न, जागरुकता पर हुई गंभीर चर्चा समाज के बड़े पदाधिकारी भी हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी//सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभार पश्चिम मस्तुरी,जिला बिलासपुर छ.ग.की अहम बैठक मंगलवार कों दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चिल्हाटी स्थित आदिवासी समाज भवन में संपन्न हुई। बैठक में युवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

जहाँ मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष परदेशी राज जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर मरकाम शामिल हुए युवा प्रभार पश्चिम मस्तुरी के उपस्थित पदाधिकारीयों में अध्यक्ष मनोज कुमार जगत सचिव उमाशंकर मरावी उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पैकरा रोहित कुमार भैना सह संचालक अरुण मरावी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनिल मरकाम संरक्षक मयाराम मरावी सदस्य राम प्यारे नेताम, ओम प्रकाश पोर्ते तिजऊ राम मरकाम दुर्गेश मरावी भुपेन्द्र कुमार जगत उपस्थित रहें।

बैठक में समाज के गंभीर विषयों पर चर्चा की गई और भविष्य की रूपरेखा पर वार्तालाप हुआ। समाज में जागरुकता को मुख्य विषय बताते हुए इसे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।

बैठक में कहा गया कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। इसके लिए सभी युवा संगठनों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button