छत्तीसगढ़

बाँकीमोंगरा प्रेस क्लब भवन निर्माण का विधायक एवं पालिका अध्यक्षा ने किया भूमिपूजन…

नयाभारत कोरबा जिले के बाँकीमोंगरा क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा लंबे समय से प्रेस क्लब भवन की मांग की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद गठन के बाद अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किए गए वादे को पूरा करते हुए नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगर अध्यक्षा सोनी विकास झा ने विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ प्रेस क्लब भवन हेतु निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है तथा प्रेस क्लब भवन बनने से क्षेत्र के पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा सोनी विकास झा ने कहा कि क्षेत्र के पत्रकार साथियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का उनका संकल्प था, जिसकी दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद यह पत्रकारों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा एवं समस्त पत्रकार साथियों ने विधायक एवं अध्यक्षा का आभार व्यक्त करते हुए भवन निर्माण की पहल का स्वागत किया।


कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा,उदय शर्मा,श्रवण कुमार यादव, पार्षद प्रमोद सोना,पार्षद प्रमिला सायतोड़े, अमरु दास महंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि,पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button