छत्तीसगढ़

CG – लावर भोथीडीह में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न युवा सरपंच चन्दन के हाथों पुस्तक व गणवेश पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//विकास खण्ड मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लावर भोथीडीह कें सरकारी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, पालक, शिक्षक एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जहाँ नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं कों सरपंच चन्दन कैवर्त द्वारा तिलक लगाकर व पुस्तक, गणवेश देकर शाला परिवार में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ बच्चों के पालक,और आसपास के स्कूलों के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षकों ने पालकों से बच्चों को नियमित शाला भेजने व शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

गुब्बारों व रंगोली से शाला प्रांगण को सजाया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। और शाला प्रवेश उत्सव में बच्चो नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बच्चों के अभिभावकों ने भी आयोजन पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि अच्छा लगता हैं ज़ब उनको भी स्कूलों के कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता हैं और उनका भी सलाह लिया जाता हैं।

वही गाँव के युवा सरपंच चन्दन नें बताया कि शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है आगे उन्होंने कहा की आज के समय में शिक्षा ही मनुष्य का सच्चा मित्र हैं आप शिक्षित रहोगे तो आप कहीं भी एडजस्ट कर लोगे काम मिल जाएगा आपकी जीवन की गाड़ी चलती रहेगी इसलिए पढ़ाई जरुरी हैं,कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button