छत्तीसगढ़

CG – साहेब बंदगी साहेब सद्गुरु कबीर साहेब के प्रकट दिवस महोत्सव पर शोभायात्रा…

साहेब बंदगी साहेब सद्गुरु कबीर साहेब के प्रकट दिवस महोत्सव पर शोभायात्रा

फरसगांव/बड़ेराजपुर। ब्लाक बड़ेराजपुर के सद्गुरु कबीर साहेब के628 वे प्रगट दिवस के पावन अवसर पर सद्गुरु कबीर आश्रम बड़े राजपुर पटेल पारा में पंथ हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब, पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहेब, गुरु गुसाईं भानुप्रताप साहेब,के प्रेणा से महंत सुखनाथ दास साहेब दिवान बरनूदास साहेब भंडारी साहदेव पाण्डे कोठारी मोहन दास साहेब के सानिध्य में शोभायात्रा पटेल पारा से निकल कर बाजार चौक होते हुए।नवीन कबीर आश्रम प्लाटपारा में समाप्त हुआ। तत्पशचात साहेब के भक्तों के द्वारा बाजार में खीर प्रसाद बांटा गया। दोपहर भजन मंडली के द्वारा साहेब के मधुर भजनों का प्रस्तुति बारी बारी से प्रस्तुति हुआ। तत्पशचात सात्विक यज्ञ चौकाआरती पुजा महंत सुखनाथ दास साहेब के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

सद्गुरु भंडारा प्रातः 10 बजे से रात्रि 12बजे तक शांति पूर्ण ढंग से चलता रहा। साहेब के भक्त जन साहेब संदेशो को जन जन तक पहुंचाने में मगन रहे।

‌कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, ग्राम के सरपंच हेमबाई मरकाम/रामसाय मरकाम एवं अन्य समाज के धर्म प्रेमी संत जन समलित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नवयुवक मंडल,आमीनमाता महिला मंडल S,K,D,V, मिशन के ग्रामीण प्रतिनिधि तहसील प्रतिनिधि जिला प्रतिनिधि, बड़े राजपुर पटेल पारा और सोनाबेड़ा के धरमदास पाण्डे, श्रवण पाण्डे, धनीराम पाण्डे, सुबेलाल पाण्डे एवं संतजन बढ़ चढ़कर भागलिये।

Related Articles

Back to top button