CG – टिकारी हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया नवप्रवेशी बच्चों कों फूलमाला पहना कर किया गया स्वागत पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//मिनिमाता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,टिकारी में बुधवार कों “शाला प्रवेश उत्सव”का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर,फूल माला पहना और पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों का सेट और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया,ताकि बच्चों में स्कूल के प्रति अपनापन बढ़े।
इसका उदेश्य छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत हर साल नए बच्चों को स्कूल से जोड़ने और सरकारी स्कूलो में शिक्षा के लिए शानदार माहौल बनाना और बच्चों में पढ़ाई के लिए रूचि बढ़ाना हैँ और इसी लिए प्रत्तेक वर्ष यह उत्सव मनाया जाता है।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य बिंदु बच्चों कों पढ़ाई के लिए ध्यान आकर्षित करना और ड्रॉपआउट रोकना है। अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा को फूलों से सजाया गया था। दीवार पर माँ सरस्वती और महाराणा प्रताप के चित्र भी लगाए गए थे। उत्सव के बाद सभी बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया।




